Breaking News
thri

टिहरी झील में डूबे तीन लोगों की तलाश जारी

thri

देहरादून (संवाददाता)। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के बाद अब टिहरी बांध झील में डूबे तीन लोगों की तलाश में इंडियन नेवी की टीम उतरी है। रविवार को टीम के तीन लोग झील में बोट पर बैठकर सर्च अभियान चलाया। हादसा तीन नवंबर को हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और आपदा की टीम मौके पर पहुंची और टिहरी झील में डूबे तीनों को ढूंढने में जुट गई, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिल सकी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने भारत सरकार से इंडियन नेवी की टीम बुलाने की मांग की थी। इसके बाद रविवार को भारत सरकार ने दिल्ली से टीम को टिहरी भेज दिया है। वहीं टीम ने झील में सर्च आपरेशन शुरू भी कर दिया है। बता दें कि नई टिहरी के जाखणीधार ब्लॉक में पीपलडाली के समीप टिहरी बांध की झील में ट्रक गिर गया था। हादसे में एक व्यक्ति राकेश लाल घायल हो गया था। जबकि ट्रक में सवार तीन लोग तेजुलाल, सुरेश लाल और ट्रक चालक अनिल भंडारी ट्रक सहित झील में गिर गए थे। ट्रक और लापता लोगों की तलाश में जुटी एसडीआरएफ और जल पुलिस के असफल रहने पर एनडीआरएफ ने भी पीपलडाली पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया था, लेकिन कोई सफलता नहीं मिलने पर खाली हाथ लौट गई। थानाध्यक्ष सुंदरम शर्मा ने बताया कि काफी प्रयास करने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिल पाई है। अब जल पुलिस ही सर्च आपरेशन चला रही है। इसके बाद अब इंडियन नेवी की टीम को बुलाया गया है। टीम लोगों की तलाश में जुटी है। 

Check Also

Grand Employment Fair Organised at Government Postgraduate College, Ranikhet; 112 Candidates Participate

Ranikhet :A grand Employment Fair was organised at Government Postgraduate College, Ranikhet, on November 3, …

Leave a Reply