Breaking News
weather ddn

उत्तराखंड में आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

weather ddn

देहरादून (संवाददाता)। मौसम विभाग के चेतावनी जारी कर कहा है कि उत्तराखण्ड में आंधी और बारिश के साथ ही कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। इससे पारा कुछ नीचे आने की उम्मीद है। बीते एक सप्ताह ने पहाड़ और मैदान भीषण गर्मी का सामना कर रहे हैं। देहरादून में पारा पांच साल पुराने रिकार्ड की बराबरी कर 40.7 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मैदानों में तापमान लगातार 40 से 44 डिग्री के बीच रहने के साथ ही लू के थपड़े चैन छीन रहे थे। अब मौसम का मिजाज बदला नजर आया। मैदानी क्षेत्रों में आसमान में बादलों ने डेरा डाला तो पहाड़ों में कई स्थानों पर बारिश हुई। फलस्वरूप पर्वतीय नगरों में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आई है। उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में अधिकतम तापमान पिछले दिनों 32 से 38 डिग्री के बीच था जो अब 28 से 34 डिग्री पर आ गया है। उत्तराखंड में बेकाबू हुई जंगलों की आग कुछ हद तक नियंत्रण में आई है। रविवार को आग की 42 घटनाएं सामने आई, जिनमें करीब 84 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इससे पहले शनिवार को 158 स्थानों पर आग लगी थी। वहीं, आग पर काबू पाने के लिए वनकर्मियों व स्थानीय लोगों के साथ ही विभिन्न विभागों के कार्मिक आग बुझाने में जुटे हैं। इनकी संख्या 8700 के लगभग है। इस बीच मौसम के करवट बदलने और कुछेक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने से आने वाले दिनों में आग से कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है। अब तक आग से कुल 3444.016 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। हालांकि, आग पर काबू पाने के लिए न सिर्फ संसाधन झोंके गए हैं, बल्कि ग्रामीणों के साथ ही अन्य विभागों की मदद भी इसमें ली जा रही है। 6539 वन कर्मी (फायर वाचर सहित), 2067 स्थानीय लोग, 21 पुलिसकर्मी, और एनडीआरएफ व एसडीआरएफ के 15 जवान आग बुझाने में जुटे रहे। 936 वाहनों व 10 पानी के टैंकरों की सेवाएं ली जा रही हैं। वहीं, स्थानीय ग्रामीण अपने स्तर से भी आग बुझाने में जुटे हैं। टिहरी जिले के राजकीय इंटर कॉलेज कांडीखाल के नजदीक पहुंची आग को चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने किसी तरह बुझाने में सफलता पाई। वहीं, कालसी के जंगलों में लगी आग के आबादी के नजदीक पहुंचने की आशंका पर एसडीआरएफ के जवानों ने आग बुझाने में सहयोग दिया।

Check Also

Dehradun’s Journey Towards Cleanliness: From Waste Collection to Civic Responsibility

For a city like Dehradun, the capital of Uttarakhand and the gateway to several important …

Leave a Reply