Breaking News
56566

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया

56566

रुडकी (संवाददाता)। शिवालिक पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जूनियर विंग की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।कार्यक्रम का शुभारंभ गोपाल अग्रवाल, मनीक्षा अग्रवाल, एडवोकेट सुधांशु, राम कुमार शर्मा, शिव चरण सिंह पुंडीर, उर्मिला ने मशाल जलाकर संयुक्त रूप से किया। इसके बाद छात्राओं ने मां सरस्वती की मनमोहक वंदना प्रस्तुत की। छात्राओं ने मार्च पास्ट भी किया। इसके बाद विभिन्न संस्कृतियों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति को खूब सराहा गया। छात्राओं ने अलग-अलग संस्कृतियों पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान रैकेट बाल, बैलेंसिग बॉल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं की ओर से प्रस्तुत अलग-अलग कार्यक्रमों की अतिथियों और अभिभावकों ने सराहना की।

Check Also

National Seminarworkshop UCO 2

National Seminar on Science-Based Startups and Entrepreneurship to be Held in Ranikhet on March 24–25 …

Leave a Reply